अल्लू अर्जुन की जमानत पर सुनवाई 3 जनवरी तक टली, जानिये पूरा मामला

सोमवार को संध्या थिएटर भगदड़ मामले में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर सुनवाई 3 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी। गिरफ्तारी के बाद जब अभिनेता को चंचलगुडा जेल से रिहा किया गया था तो उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत दे दी थी, लेकिन नियमित जमानत के लिए उन्हें निचली अदालत में जाने को कहा था।कुछ दिन पहले अल्लू अर्जुन अपने अपनी टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ दर्ज संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अदालत के समक्ष वर्चुअली पेश हुए थे। 27 दिसंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद अभिनेता को आगे की कार्यवाही के लिए अदालत के समक्ष पेश होना पड़ा।

पुष्पा: द रूल को लेकर चल रही जबर्दस्त चर्चा के बीच हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मचने के बाद अल्लू अर्जुन गंभीर संकट में फंस गए हैं, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा घायल हो गया। इस घटना के सिलसिले में अभिनेता को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था और बाद में 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था। आज (31 दिसंबर) नामपल्ली जिला न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन अब सुनवाई स्थगित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *