नई दिल्ली। क्रिकेट में रिकॉर्ड्स टूटने को ही बनते है। हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने बल्ले से धमाका किया हैं। निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे पंजाब बनाम मेघालय के मैच में अभिषेक ने तूफानी शतक ठोका।उन्होंने 28 गेंदों पर सेंचुरी जड़कर टी20 में भारत के संयुक्त तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। अभी हाल ही में उर्विल पटेल ने टी20 में भारत की ओर से तेज सेंचुरी (28 गेंद पर) ठोकी थी।अब अभिषेक शर्मा ने भी सबसे तेज T20 सेंचुरी (भारतीय द्वारा) का रिकॉर्ड बना लिया। 143 रन का पीछा करते हुए राजकोट में अभिषेक ने बल्ले से ये तबाही की। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने भी ऋषभ पंत का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

दरअसल, मेघालय के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 109वें मैच में पंजाब की टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में पंजाब की टीम के अभिषेक शर्मा ने बल्ले से धमाका किया। उन्होंने 28 गेंदों पर T20 का सबसे तेज ठोकने के मामले में उर्विल पटेल की बराबरी की।