आयुषी सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं एस.डी. वर्मा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार एक अनोखा आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सिंगिंग, डांसिंग और फैशन शो तीनों विधाओं को एक ही मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। यह भव्य ग्रैंड फिनाले 20 जुलाई को गाँधी भवन में आयोजित होने जा रहा है।इस आयोजन के लिए ऑडिशन आज नर्मदा भवन में सफलता पूर्वक संपन्न हुए, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया। ऑडिशन में उभरते टैलेंट ने यह साबित कर दिया कि प्रतिभा को बस एक सही मंच की आवश्यकता होती है।इस कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका श्रीमती रोशिनी संजय वर्मा रहीं, जिन्हें इस आयोजन में सहयोग दिया उनकी समर्पित टीम द्वारा — अशोक सैनी, नरेश शर्मा, शिवनारायण मीणा, कोरियोग्राफर राज करोसिया, और टीम सदस्य मीनाक्षी व निधि शर्मा ने।जूरी पैनल में विशेष रूप से उपस्थित रहीं फैशन मॉडल सोनिया खुबचंदानी, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रतिभा को परखा। मंच संचालन की कमान संभाली एंकर श्रृष्टि सिंह और आरजे सैम निगम ने, जिन्होंने अपनी शानदार एंकरिंग से कार्यक्रम में जान डाल दी।इस आयोजन की सफलता में समिति की सदस्याओं — शर्मा, प्रतिमा सोनी, सुनीता प्रजापति, हेमलता बुंदेला, आशा यादव और साधना तिवारी — का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।यह आयोजन सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि नए और उभरते कलाकारों के लिए एक प्रेरणास्रोत मंच बनकर सामने आया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि 20 जुलाई को गाँधी भवन में होने वाला ग्रैंड फिनाले दर्शकों को एक यादगार अनुभव प्रदान करेगा।