हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रम,

भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तात्या टोपे स्टेडियम, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने हॉकी के जादूगर, ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को फिट इंडिया शपथ भी दिलाई।मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन साहस, अनुशासन और खेल भावना का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

खेलों के विकास में अभूतपूर्व प्रगति

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में खेलों का अभूतपूर्व विकास हुआ है। फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसे अभियानों ने हर आयु वर्ग में खेल और फिटनेस के प्रति नई जागरूकता पैदा की है। खिलाड़ियों को अब विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे भारत एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसी प्रतियोगिताओं में ऐतिहासिक सफलताएँ हासिल कर रहा है।

मध्यप्रदेश का लक्ष्य – देश का नंबर 1 खेल राज्य

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में अत्याधुनिक अधोसंरचना, विभिन्न खेल अकादमियों और प्रशिक्षित कोचों के प्रयासों से मध्यप्रदेश आज शीर्ष 3 खेल राज्यों में शामिल है। अब लक्ष्य है कि मध्यप्रदेश को देश का नंबर 1 खेल राज्य बनाया जाए। इसके लिए स्कूल–कॉलेज स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने की ठोस योजना पर कार्य हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *