
बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का शानदार आगाज हो गया। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण किया और टूर्नामेंट के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम का सामना चीन से हो रहा है। खेल की शुरुआत में चीन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पहले क्वार्टर में ही गोल कर 1-0 की बढ़त बना ली। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे क्वार्टर में शानदार वापसी की और हरमनप्रीत सिंह व जुगराज सिंह के गोल से 2-1 की बढ़त हासिल कर ली।भारत और चीन को पूल ए में जापान और कजाखस्तान के साथ रखा गया है, जबकि पूल बी में पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपै की टीमें शामिल हैं।
भारतीय टीम:
गोलकीपर – सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक
डिफेंडर – हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, जुगराज सिंह
मिडफील्डर – मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह
फॉरवर्ड – मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, दिलप्रीत सिंह
चीन की टीम:
कप्तान – चेन चोंगकोंग सहित ओ शू, चेन किजुन, गाओ जीशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेइ, लू युआंलिन, मेंग दिलहाओ, शू जीबिन, दू शिंहाओ, झांग शियाओजिया, ओ शुझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ शियाओलोंग, वांग वेइहाओ, वांग केइयू, ओ यांग, चेन बेनहाइ।
टूर्नामेंट के पहले दिन के इस रोमांचक मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम का लक्ष्य इस बार खिताब जीतकर देश को गौरवान्वित करना है।