
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (54) का रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया वह मार्सेडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे पालघर में सूर्या नदी पर बने पुल पर दोपहर बाद 3:15 बजे कार डिवाइडर से टकरा गई इसमें मिस्त्री और उनके पुराने दोस्त जहांगीर पंडोले की मृत्यु हो गई दोनों पिछली सीट पर थे पुलिस के अनुसार हादसे के वक्त पिछली सीट के एयर बैग नहीं खुले कार चला रही जानी-मानी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अनीता पंडोले और आगे की सीट पर बैठे उनके पति डेरियस पंडोले घायल हैं रतन टाटा के रिटायर होने के बाद मिस्त्री दिसंबर 2012 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे 24 अक्टूबर 2016 को उन्हें पद से हटा दिया गया था