स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार में मध्यप्रदेश को फिर मिलेगी गौरवशाली उपलब्धि – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2025 में मध्यप्रदेश एक बार फिर गौरवान्वित होगा। उन्होंने बताया कि आगामी 17 जुलाई को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा स्वच्छता की विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मध्यप्रदेश के आठ शहरों को सम्मानित किया जाएगा। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए स्वच्छता कर्मियों, नगरीय निकायों के महापौर, अध्यक्ष, पार्षदगण, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की टीम भावना, नागरिक सहभागिता और सतत प्रयासों का परिणाम है।

इंदौर को सुपर स्वच्छ लीग में आठवीं बार मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इंदौर शहर को सुपर स्वच्छ लीग श्रेणी में इस वर्ष आठवीं बार सम्मानित किया जाएगा। इंदौर पहले ही सात बार देश के स्वच्छतम शहर का पुरस्कार प्राप्त कर चुका है। लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह पुरस्कार इंदौर को प्रदान किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त:

  • उज्जैन को 3 से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छ लीग पुरस्कार मिलेगा, जो अत्यंत गर्व का विषय है।
  • बुधनी नगर को 20 हजार से कम आबादी वाले नगरों की श्रेणी में स्वच्छता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी पुरस्कार न केवल नगरीय प्रशासन के लिए प्रोत्साहन हैं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता के सहयोग और संकल्प का प्रतीक हैं। स्वच्छता के प्रति जन-भागीदारी से ही हम निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *