भोपाल, 8 अगस्त 2025 – सर्व समाज जनसेवक संगठन (मध्य प्रदेश) के प्रदेश कार्यालय में आज एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री नंदलाल यादव (यादव सर) एवं कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री रघुवीर सिंह “जनसेवक” जी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर उज्जैन के कर्मठ, ऊर्जावान एवं समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता श्री रविकांत मोदी को युवा प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।संगठन परिवार की ओर से श्री मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संगठन का विश्वास है कि उनके भीतर निहित सेवा भाव, ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी।

युवा वर्ग को जोड़ने, समाज के हितों की रक्षा करने तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी नव-नियुक्त युवा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति विश्वास व्यक्त किया और सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों में प्रमुख रूप से श्री सुरेश सोलंकी, श्री लखन मोदी, श्री अमित त्यागी, श्री दीपक मोदी तथा अन्य सम्मानित पदाधिकारीगण शामिल रहे।संगठन ने विश्वास जताया कि श्री रविकांत मोदी के नेतृत्व में युवा वर्ग की सहभागिता और सक्रियता में वृद्धि होगी तथा समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होंगे।
सौजन्य:
सर्व समाज जनसेवक संगठन परिवार (मध्य प्रदेश)
संपर्क सूत्र:
7987233567 | 9074696062 | 7000553422 | 9111433522 | 8982125554 | 7869458694 | 8817275442 | 9977728011