सर्व समाज जनसेवक संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न,

सर्व समाज जनसेवक संगठन की मासिक बैठक का सफल आयोजन प्रथम रविवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव (यादव सर) ने की, जबकि संचालन का दायित्व इंदौर लोकसभा प्रभारी श्री अमित यादव जी ने निभाया।

बैठक के प्रमुख बिंदु और निर्णय:

✅ संगठन की स्थापना बसंत पंचमी के शुभ दिन हुई थी। इस ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए वर्ष 2026 में निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

✅ आगामी 15 अगस्त 2025 से परिचय सम्मेलन हेतु पंजीयन प्रारंभ किया जाएगा, जिससे समाज के युवक-युवतियों को एक मंच मिल सके।

✅ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत ज़्यादा से ज़्यादा पात्र युवक-युवतियों को जोड़ने का संकल्प भी लिया गया।

आयोजन की विस्तृत जानकारी:

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह “जनसेवक” जी ने कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाएँ और आगामी आयोजनों की रणनीति को विस्तार से साझा किया।

उपस्थित गणमान्य पदाधिकारी:

  • श्री सुरेश सोलंकी
  • श्री विनोद इचरचा
  • श्री सुनील पांडे (पांडे सर)
  • श्री सुभाष वर्मा
  • श्री शंकर चौहान
  • श्री अशोक पाटनी
  • श्रीमती अनीता चौहान
  • श्री कृष्णा ठाकुर
  • श्री विपिन यादव
  • डॉ. विकास चौधरी
  • श्री कैलाश श्रीवास
  • श्री राजू बामनिया
    एवं अन्य सक्रिय पदाधिकारी गण

संगठन का आह्वान:

👉 सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि समाज के युवाओं का अधिक से अधिक पंजीयन कराएं।
👉 सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र जनों तक पहुँचाएं, ताकि समाज का हर वर्ग आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।


📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
7987233567 | 9074696062 | 7000553422
9111433522 | 8982125554 | 7869458694
8817275442 | 9977728011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *