2025 की शुरुआत में राम चरण की फिल्म गेम चेंजर आई और अब प्रभास की भी फिल्म राजा साब का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच विजय देवरकोंडा ने भी अपनी दो आने वाली फिल्मों के नाम बताए हैं जिसमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा., साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता, अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। यहां उनकी प्रमुख आने वाली फिल्मों की जानकारी दी गई है:
किंगडम’गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनी फिल्म किंगडम विजय देवरकोंडा की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. ये फिल्म इसी साल 30 मई को रिलीज होनी थी लेकिन मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की जानकारी दी है. मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर बताया है कि फिल्म किंगडम अब 4 जुलाई 2025 को रिलीज होगी.
‘वीडी 14’ विजय देवकोंडा ने एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी आने वाली दो फिल्मों के बारे में भी बताया है. उनमें से एक वीडी 14 भी है जिसका निर्देशन राहुल संकीर्तयान ने किया है. इसका पोस्टर विजय ने अपने बर्थडे 9 मई के दिन शेयर किया था जिसमें वो तपस्या करते नजर आए. इस फिल्म की ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं है.
‘एसवीसी 59’-विजय देवरकोंडा ने जिस दूसरी फिल्म का पोस्टर शेयर किया था उसका नाम ‘एसवीसी 59’ है. इस फिल्म का डायरेक्शन रवि किरण कोला कर रहे हैं और तेलुगू भाषा के अलावा फिल्म, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म की रिलीज डेट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.