श्री वानर चूहा सिद्ध पीठ कबड्डी प्रतियोगिता में मंडी निरीक्षक श्री भुवनेश्वर गुंगे का सराहनीय योगदान

श्री वानर चूहा सिद्ध पीठ परिसर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मंडी निरीक्षक श्री भुवनेश्वर गुंगे जी का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रहा। प्रतियोगिता के सफल संचालन में उनके द्वारा दिया गया उल्लेखनीय योगदान सभी के लिए प्रशंसनीय है।श्री गुंगे जी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली चारों टीमों के विजेताओं को शील्ड, गोल्ड मेडल, प्रमाण पत्र प्रदान कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही, सभी आगंतुकों व प्रतिभागियों के स्वागत हेतु पीला गमछा उपलब्ध करवाया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित विधायक जी के लिए विशेष सम्मान-पत्र प्रदान कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।उनके निरंतर सहयोग और समर्पण से प्रत्येक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न होता है। इस सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधि में उनकी सक्रिय भूमिका हेतु हम हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हैं।हम सभी दादा श्री वानर चूहा सिद्ध पीठ से विनम्र प्रार्थना करते हैं कि वे श्री भुवनेश्वर गुंगे जी एवं उनके सम्पूर्ण परिवार पर सदैव अपनी कृपा बनाए रखें।
दादा जी उन्हें सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा जीवन में निरंतर उन्नति का आशीर्वाद प्रदान करें।

🙏🏻 जय दादा वानर चूहा सिद्ध पीठ 🙏🏻

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *