श्री जय कुमार बरकड़े बने भोपाल संभाग मीडिया प्रभारी,

सर्व समाज जनसेवक संगठन के प्रदेश कार्यालय, इंदौर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें भोपाल से पधारे श्री जय कुमार बरकड़े को संगठन के भोपाल संभाग मीडिया प्रभारी के रूप में औपचारिक रूप से मनोनीत किया गया। संगठन की परंपरा के अनुसार श्री बरकड़े को सम्मानपूर्वक दुपट्टा पहनाकर पदभार ग्रहण कराया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय श्री रघुवीर सिंह श्रीवास ने की। साथ ही इस अवसर पर प्रदेश सचिव श्री सुभाष वर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मुकेश रोकड़े तथा प्रदेश कार्यालय सचिव श्री अमित त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्री बरकड़े को हार्दिक शुभकामनाएं दीं एवं उनसे संगठन की मर्यादा, उद्देश्य और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा व्यक्त की।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री श्रीवास ने अपने संबोधन में कहा कि मीडिया प्रभारी का दायित्व केवल सूचनाओं का प्रचार-प्रसार नहीं है, बल्कि संगठन की छवि, उद्देश्य और सेवाभाव को समाज में मजबूती से प्रस्तुत करना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री बरकड़े अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, कर्मठता और पारदर्शिता के साथ करेंगे।प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मुकेश रोकड़े ने कहा कि श्री बरकड़े लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं और उन्हें जमीनी स्तर की समझ और अनुभव प्राप्त है, जो संगठन की मीडिया इकाई को नई दिशा देगा।इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता "पीड़ित मानवता की सेवा" के उद्देश्य के प्रति संकल्पित हैं और श्री बरकड़े की नियुक्ति से संगठन की कार्यप्रणाली को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।समारोह के अंत में श्री जय कुमार बरकड़े ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा प्रदत्त विश्वास को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और समाज सेवा के माध्यम से संगठन की छवि को उज्जवल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *