श्री अशोक चौहान पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सचिन सेन पलसूद प्रदेश मंत्री निर्वाचित

मध्य प्रदेश कंस्ट्रूशन मज़दूर महासंघ भारतीय मजदुर संघ की औधोगिक इकाई का 8 वा अधिवेशन उज्जैन रोड़ स्थित होटल डमरू देवास में अयोजित किया गया। प्रारंभ में प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौहान सुभाष वर्मा धनंजय गायकवाड सचिन सेन माखनलाल धाकड़ नवीन वर्मा शाजापुर आदि पदाधिकारीयो ने हेलीपैड पर माननीय श्रम मंत्री पहलाद पटेल की अगवानी कर उन्हें पुष्प कुछ भेंट किया पश्चात उन्हें लेकर कार्यक्रम में पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह जी पटेल विशेष अतिथि देवास क्षेत्र की लोक प्रिय विधायक श्री मति गायत्री राजे पंवार, श्री सुल्तान जी शेखावत रहे। माननिय मंत्री द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि मजदूर को उसका हक सही समय पर मिल जाए उसके लिए हमे प्रयासरत होना चाहिए।और सदैव मजदूर के हक़ में खड़ा होना चाहिए। द्वितीय सत्र में त्रिय वार्षिक चुनाव संपन्न हुए इसमें अशोक चौहान पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सचिन सेन पलसूद प्रदेश मंत्री के पद पर निर्वाचित किए गए इस अवसर पर लोकेश जी विजयवर्गीय प्रदेश महामंत्री मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ , अशोक जी चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष जी वर्मा प्रदेश सचिव सुभाष वर्मा ने संबोधित करते हुए मांग की गई की कंस्ट्रक्शन मजदूरों की घटना दुर्घटना में मृत्यु होने पर उन्हें 10 लाख का मुआवजा दिया जाए शासन प्रशासन के सामने पुरजोर तरीके से संगठन की बातें रखी जाए अगर शासन हमारी बात को नहीं माने तो गांधीवादी तरीके से आंदोलन किया जाए, सचिन जी सेन बड़वानी जिला अध्यक्ष और नवीन वर्मा जिला अध्यक्ष शाजापुर मोजूद रहे। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधियों को हैंडबैग व स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *