शादी का झांसा देकर 5 साल तक शारीरिक शोषण, आरोपी बबलू तोमर पर मामला दर्ज – कोलार रोड पुलिस,

दिनांक 27 अगस्त 2025 को थाना कोलार रोड भोपाल में आवेदिका नीतू तोमर पत्नी स्व. सोनू तोमर, उम्र 28 वर्ष, निवासी कजलीखेड़ा कोलार रोड भोपाल, मोबाइल नंबर 6232480498 द्वारा एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।आवेदन के अनुसार, आरोपी बबलू तोमर निवासी कजलीखेड़ा, कोलार रोड, भोपाल द्वारा शादी का झांसा देकर आवेदिका से बीते लगभग चार से पाँच वर्षों से शारीरिक संबंध बनाए जा रहे थे। आवेदिका ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि आरोपी ने विवाह का आश्वासन देकर विभिन्न स्थानों पर उसे ले जाकर शारीरिक शोषण किया।हाल ही में, दिनांक 24 अगस्त 2025 को आरोपी ने आवेदिका को अपने पुराने घर (जिसे वह बेच चुका है) पर बुलाकर पुनः शारीरिक संबंध बनाया। जब आवेदिका ने विवाह के विषय में स्पष्ट उत्तर माँगा तो आरोपी ने मना कर दिया। इसके पूर्व दिनांक 26 अगस्त 2025 को मारपीट की घटना के संबंध में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी।आवेदिका के आवेदन एवं प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर आरोपी बबलू तोमर के विरुद्ध धारा 69 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *