जो HAL के लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। एक वीडियो में उन्होंने HAL चेयरमैन डी.के. सुनील से अपनी नाराजगी जाहिर की। यह वीडियो डिफेंस न्यूज़ पोर्टल NationalDefence ने अपने YouTube चैनल पर पोस्ट किया है। वीडियो में वायुसेना प्रमुख HJT-36 Yashas के कॉकपिट में बैठे दिख रहे हैं। उनकी नाराजगी की मुख्य वजह तेजस Mk1A लड़ाकू विमानों की डिलीवरी में देरी है।
वायुसेना प्रमुख ने एयरो इंडिया 2025 में प्रदर्शित तेजस Mk1A पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, जिस विमान को आपने उड़ाया, उसे Mk1A कहकर, वह Mk1A नहीं है। सिर्फ एक सॉफ्टवेयर या दिखावट बदलने से ऐसा नहीं हो सकता। जब हथियार और क्षमता आती है, तब वह Mk1A होता है। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा, मजा नहीं आ रहा है।