विश्व सिकल सेल दिवस 2025 पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का संदेश,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ‘विश्व सिकल सेल रोग जागरूकता दिवस’ के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिला बड़वानी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की है। उन्होंने इस अवसर पर एक संदेश जारी करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि सभी नागरिक पूर्णतः स्वस्थ हों।राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही न केवल अपने जीवन में, बल्कि अपने राज्य और देश की प्रगति में भी प्रभावी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने भारत को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी संबंधित भागीदारों और जनसामान्य से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।श्रीमती मुर्मु ने यह भी कहा कि सिकल सेल एनीमिया एक गंभीर आनुवंशिक रक्त विकार है, जो विश्वभर में लाखों लोगों को प्रभावित करता है और भारत में विशेष रूप से जनजातीय समुदायों में इसकी व्यापकता देखी जाती है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इस चुनौती से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया और इस दिशा में जागरूकता दिवस के आयोजन को एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल रोग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच और उपचार को प्रोत्साहित करना तथा रोग की रोकथाम के लिए समुदायों को सक्षम बनाना है।राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि विकसित भारत के हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी देशवासी स्वस्थ हों। स्वस्थ नागरिक ही अपने जीवन, अपने राज्य और हमारे देश की प्रगति में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भारत को सिकल सेल एनीमिया मुक्त बनाने के लिए सभी भागीदारों को एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सब निरंतर एकजुट होकर कार्य करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *