रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव का दावा – तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है,

रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में रूस की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने बड़ा बयान देते हुए दावा किया है कि तीसरा विश्वयुद्ध शुरू हो चुका है। मेदवेदेव, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बेहद करीबी माने जाते हैं और पूर्व में पुतिन के कार्यकाल समाप्त होने पर रूस के राष्ट्रपति भी रह चुके हैं।मेदवेदेव ने नाटो और पश्चिमी देशों पर रूस को नष्ट करने की साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि पश्चिमी देश और यूरोप रूस के साथ केवल ‘प्रॉक्सी वॉर’ नहीं, बल्कि फुल-स्केल युद्ध में शामिल हो चुके हैं।

नाटो और पश्चिम पर सीधा आरोप
मेदवेदेव ने कहा,

  • “यह अब केवल प्रतिबंधों और बयानबाजियों तक सीमित नहीं है। पश्चिमी मिसाइल, सैटेलाइट खुफिया और यूरोप का सैन्यीकरण रूस के खिलाफ खुले युद्ध का संकेत है।”
  • उन्होंने यह भी कहा कि नाटो और पश्चिमी देश पहले से ही रूस के खिलाफ युद्ध में शामिल हैं और रूस को प्री-एम्पटिव कदम उठाते हुए यूरोपीय देशों में बमबारी शुरू कर देनी चाहिए।

अमेरिकी डेडलाइन के बीच बयान
मेदवेदेव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को 50 दिनों के भीतर यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की समयसीमा दी है। रूस विशेषज्ञों के अनुसार, मेदवेदेव की टिप्पणी मास्को के राजनीतिक वर्ग में बढ़ती आक्रामक सोच का संकेत हो सकती है।

पश्चिम पर घृणा और षड्यंत्र का आरोप
मेदवेदेव ने कहा कि अमेरिका और यूरोप रूस से घृणा करते हैं और उसे खत्म करना चाहते हैं। उनका कहना है कि यह संघर्ष अब सिर्फ राजनीतिक दबाव नहीं रहा, बल्कि प्रत्यक्ष सैन्य हस्तक्षेप का रूप ले चुका है।विश्लेषकों का मानना है कि मेदवेदेव का यह बयान रूस के उच्च राजनीतिक नेतृत्व के भीतर बढ़ती कठोर रणनीति और नाटो के खिलाफ संभावित कार्रवाई की चेतावनी माना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *