
भोपाल, 21 जून 2025 — मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया और योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास किया।कार्यक्रम की शुरुआत में राज्यपाल श्री पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कटिचक्रासन, दण्डासन, वज्रासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन, पवनमुक्तासन और शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया।आसनों के उपरांत उन्होंने कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं भ्रामरी जैसे प्राणायाम किए।
कार्यक्रम का समापन क्लैपिंग थेरेपी और लाफिंग थेरेपी के साथ किया गया, जिससे सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का वातावरण बना।कार्यक्रम के समापन पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने योग गुरू श्री राजीव जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और योग के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान की सराहना की।