राज्यपाल श्री पटेल से मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने की सौजन्य भेंट,

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से आज मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने राजभवन पहुँचकर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर श्री तोमर ने राज्यपाल श्री पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।भेंट के दौरान राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। दोनों नेताओं ने राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, सुचारू विधायी कार्य संचालन तथा प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद किया।यह भेंट सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *