राज्यपाल श्री पटेल से उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने की सौजन्य भेंट,

भोपाल। मंगलवार को मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने राजभवन पहुँचकर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राज्यपाल श्री पटेल का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।भेंट के दौरान उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की।

उन्होंने राज्यपाल को प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं, अधोसंरचना विकास, औद्योगिक निवेश, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास तथा सामाजिक कल्याण से संबंधित पहलों की जानकारी दी।राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के समावेशी और सतत विकास के लिए जनसहभागिता आवश्यक है। उन्होंने शासन-प्रशासन की पारदर्शिता और उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यशैली पर बल देते हुए विकास कार्यक्रमों में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने का सुझाव दिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *