
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी गाईडलाइन एवं पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई भोपाल द्वारा प्रदत्त निर्देशों के पालन में जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्णा एस थोटा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती वंदना सिंह चौहान व अनुविभागीय अधिकारी एस.पी.सिंह बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्रीमती नीलम लक्षकार द्वारा राहवीर योजना ( Erstwhile Good Samaritan Scheme ) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, इसी तारतम्य में थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक श्रीमती नीलम लक्षकार ने बस स्टेण्ड पन्ना में उपस्थित आमजनों को राहगीर योजना ( Rah-Veer ) सहित यातायात नियमों सें संबंधित बिस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बताया कि राहवीर योजना के तहत वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर में नजदीकी अस्पताल, ट्रामा सेंटर पहुंचाकर मदद करने वाले व्यक्तियों को सड़क परिवहन एवं राज मार्ग मंत्रालय द्वारा 25 हजार रुपए नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र दिए जाने के प्रावधान है एवं ऐसे राहवीर जो सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल व्यक्ति को त्वरित मदद पहुंचायेंगे उनमें से 10 लोगों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्रदाय किये जायेंगे

जिसमें चयनित राहवीर को 01 लाख की नगद राशि प्रदाय की जायेगी । इस राहवीर योजना के कारण जहां सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर घायल व्यक्ति का त्वरित उपचार संभव हो सकेगा वहीं नव युवा एवं आम आदमी पीड़ित की मदद के लिए आगे आयेंगे जिससे सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्युदर में कमी परिलक्षित होगी ।इसके साथ आमजन मानस को बिना वैध लाइसेंस के वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने एवं चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करने, इमरजेंसी वाहनों को सदैव रास्ता देने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न बैठने, सड़क पार करने के तरीके एवं यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी जाकर यातायात जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किए गए ।