मध्यप्रदेश की सरकार ने अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नया लक्ष्य तय कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी विधायकों का निर्देश दिये हैं कि वे 5 वर्ष तक के लिए अपनी विधानसभा का मास्टर प्लान तैयार कर लें। सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि जनता के काम समय पर हों, हम सबको इसकी चिंता करनी होगी। दरअसल, सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में ग्वालियर एवं चंबल संभाग की समीक्षा बैठक में वर्चुअली जुड़े थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 11 दिसंबर से 26 जनवरी, 2025 तक जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। आपकी सरकार, आपके द्वार की भावना को अंगीकृत कर सरकार ने जन-जन तक पहुंचने का अभियान चलाया है। इसके लिए सभी विधायक और अधिकारी घर-घर तक जाएं और अभियान की प्रगति का स्वयं अवलोकन करें।