मध्यप्रदेश में चल रहा है निवेशकों का यज्ञ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में निवेशकों का यज्ञ चल रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर निवेशकों का समर्थन मिल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई आकर्षक औद्योगिक एवं निवेश नीतियों के माध्यम से निरंतर निवेश आकर्षित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार को नई दिल्ली से दुबई के लिए रवाना होने से पूर्व अपने संदेश में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत एक वर्ष में प्रदेश के विभिन्न संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और देश के प्रमुख औद्योगिक नगरों में रोड-शो आयोजित किए गए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में इसी वर्ष फरवरी माह में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में प्रदेश को 30 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश प्राप्त हुआ था। यह सिलसिला निरंतर जारी है। हाल ही में सूरत, लुधियाना और जोधपुर में सफल रोड-शो आयोजित किए गए।मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी क्रम में विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से वे 13 से 19 जुलाई के मध्य दुबई और स्पेन की यात्रा पर रहेंगे। इस यात्रा के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निवेश के नए अवसरों का सृजन किया जाएगा और प्रदेश को वैश्विक निवेश नक्शे पर और अधिक मजबूती से स्थापित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *