श्रीनगर (कश्मीर) की डल झील में आयोजित देश के पहले ‘खेलो इंडिया जल-खेल महोत्सव-2025’ में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि:सुश्री डॉली विश्नोई ने कयाकिंग स्पर्धा (K-1, 500 मीटर महिला वर्ग) में स्वर्ण पदक जीता।सुश्री निहारिका सिंह एवं सुश्री चंद्रकला ने कयाकिंग (K-2, 500 मीटर महिला वर्ग) में स्वर्ण पदक प्राप्त कर प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीनों बेटियों को इस स्वर्णिम उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “प्रदेश की बेटियां और सभी खिलाड़ी हमारा गौरव हैं। इनके पदक जीतने से पूरा प्रदेश गर्वान्वित हुआ है।”इसके अतिरिक्त,श्री मंजीत मैतेई और श्री आदित्य सिंह ने पुरुष वर्ग की कयाकिंग (K-2, 500 मीटर) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।श्री सुधीर कुमार और श्री प्रिंस गोस्वामी ने कैनो (C-2, 500 मीटर पुरुष वर्ग) स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया।मुख्यमंत्री ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।