भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री श्री विजय शाह के एक हालिया बयान ने विवाद को जन्म दे दिया है। आरोप है कि मंत्री ने भारतीय सेना की एक सम्मानित अधिकारी कर्नल सोफिया क्रैशी के विरुद्ध एक सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की, जिसे समाजवादी पार्टी ने देश की एकता और सैन्य गरिमा के खिलाफ बताया है।समाजवादी पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई ने इस बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा है कि यह टिप्पणी न केवल एक अनुशासित महिला सैन्य अधिकारी का अपमान है, बल्कि इससे भारतीय सेना और प्रशासनिक व्यवस्था की प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची है। पार्टी ने इसे संविधान विरोधी और राष्ट्रविरोधी करार देते हुए मंत्री विजय शाह के विरुद्ध की धाराओं के तहत तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।समाजवादी पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि इस प्रकार के गैर-जिम्मेदाराना बयानों पर अंकुश लगाया जा सके।