मंत्रालय वल्लभ भवन में वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन संपन्न,

सितम्बर माह के प्रथम शासकीय कार्य दिवस सोमवार को मंत्रालय वल्लभ भवन क्रमांक 1 के कक्ष क्रमांक 506 में राष्ट्र-गीत “वंदे मातरम” एवं राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” का सामूहिक गायन आयोजित किया गया। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना के साथ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्ण श्रद्धा एवं उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी श्री संजय कुमार शुक्ल, श्रीमती दीपाली रस्तोगी सहित मंत्रालय के अनेक अधिकारी-कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।वंदे मातरम एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन न केवल राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है, बल्कि यह परंपरा प्रदेश सरकार के शासकीय कार्य दिवस की शुरुआत को देशभक्ति की भावना के साथ जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को राष्ट्रहित, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों को स्मरण कराने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि वे अपने कार्यों के माध्यम से प्रदेश के विकास और प्रगति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा राष्ट्र के गौरव और सम्मान को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *