मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को जबलपुर से लाडली बहनों के खाते में अंतरित करेंगे राशि,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 16 जून को जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बरगी के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की राशि हितग्राहियों के खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे और अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी करेंगे।मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की जून माह की 25वीं किस्त के रूप में 1551 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक बहना को प्रति माह ₹1250 की आर्थिक सहायता दी जाती है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण करने के साथ ही लगभग 22 करोड़ 44 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। इनमें 15 करोड़ 09 लाख रुपये की लागत के पाँच निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 7 करोड़ 43 लाख रुपये के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

इस अवसर पर निम्नलिखित योजनाओं की भी राशि अंतरित की जाएगी:

  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:
    56 लाख 68 हजार हितग्राहियों को 341 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर रिफिलिंग योजना:
    27 लाख से अधिक बहनों को 39.14 करोड़ रुपये
  • मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना:
    6,821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि

यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन में उपस्थित बहनों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *