मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति स्व. श्री रेड्डी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण,

भोपाल, 19 मई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत के स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) के माध्यम से स्व. श्री रेड्डी को स्मरण करते हुए उन्हें एक कुशल राजनेता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व बताया।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नीलम संजीव रेड्डी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वतंत्रता के पश्चात राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विभिन्न संवैधानिक पदों पर रहते हुए ईमानदारी, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रस्तुत किए।डॉ. यादव ने कहा कि स्व. श्री रेड्डी का जीवन मूल्य आधारित राजनीति का उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र के लिए उनके योगदान को नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *