मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर किया नमन,

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज के पराक्रमी पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपने संदेश में कहा कि संभाजी महाराज का शौर्य, नीति-कौशल और मातृभूमि के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लिखा, “छत्रपति संभाजी महाराज ने अपने अद्वितीय शौर्य और रणनीतिक कौशल से हर कठिन परिस्थिति का सामना करते हुए मातृभूमि की रक्षा की। विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष करते हुए उन्होंने पराक्रम का नया अध्याय रचा। उनका बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।”

गौरतलब है कि छत्रपति संभाजी महाराज का जन्म 14 मई 1657 को हुआ था। वे न केवल एक साहसी योद्धा थे, बल्कि कुशल प्रशासक और धर्मनिष्ठ शासक भी थे। स्वराज की रक्षा के लिए उन्होंने जिस प्रकार अपने प्राणों की आहुति दी, उसने उन्हें इतिहास में अमिट स्थान दिलाया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं से छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और आत्मबलिदान के मार्ग पर चलने का आह्वान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *