मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन प्रेस क्लब में भगवान श्री गणेश की आरती में हुए शामिल,

उज्जैन, गुरुवार – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन प्रेस क्लब में आयोजित भगवान श्री गणेश जी की पूजा एवं आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री विशाल सिंह हाड़ा एवं पत्रकारगणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों से सौहार्दपूर्ण चर्चा करते हुए उन्हें गणेश उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि गणेश उत्सव सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आएगा। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब की गतिविधियों की सराहना की और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी सहयोग और सद्भाव बढ़ता है।कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रेस क्लब की प्रथम मंजिल पर स्थित व्यायाम केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाँ स्थापित नवीन व्यायाम मशीनों का अवलोकन किया और कुछ समय व्यायाम भी किया। मुख्यमंत्री ने व्यायाम केंद्र की सुविधाओं को उपयोगी बताया और कहा कि स्वस्थ पत्रकार ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।इस अवसर पर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री संजय अग्रवाल, श्री जगदीश पांचाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार मौजूद थे। मुख्यमंत्री के आगमन से प्रेस क्लब परिसर में उत्साह एवं हर्षोल्लास का वातावरण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *