मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरानी चाय की दुकान पर आमजन से संवाद किया,

उज्जैन — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को भगवान बृहस्पति मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंदिर के पास स्थित तेलीवाड़ा चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने शहर की एक पुरानी और प्रसिद्ध चाय की दुकान पर रुककर स्थानीय नागरिकों के साथ चाय पी और आत्मीय संवाद किया।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय दुकान के संचालक से हालचाल जाना और आमजन की समस्याओं, शहर की स्थिति तथा रोजमर्रा के विषयों पर चर्चा की। इस दौरान वातावरण बेहद सहज और अपनत्व से भरा रहा। चाय पीने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चाय के पैसे देने चाहे, जिस पर दुकानदार ने संकोचवश पैसे लेने से मना कर दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कराते हुए कहा कि “ये तो लेना ही होंगे,” और स्वयं चाय का भुगतान किया।मुख्यमंत्री का यह सरल और आत्मीय व्यवहार स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बना और लोगों ने इसे जनसंपर्क का सकारात्मक उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *