मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक से पूर्व संबोधन,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में राज्य सरकार की विभिन्न लोकहितैषी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है।


🌾 किसानों को भावांतर योजना से लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भावांतर योजना के अंतर्गत मॉडल रेट से किसानों को व्यापक लाभ हुआ है। उन्होंने इस योजना की सफलता पर सभी कृषकों को बधाई दी और बताया कि13 नवंबर को देवास से किसानों के खातों में राशि अंतरण किया जाएगा।उन्होंने बताया कि भावांतर योजना के तहत अब तक 9 लाख 36 हजार 352 कृषकों ने पंजीयन कराया है। मॉडल रेट जारी होने से किसानों में उत्साह का माहौल है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस उत्साह को देखते हुए किसान संगठन “आभार यात्राएं” आयोजित करना चाहते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि इन आयोजनों में किसानों का हरसंभव सहयोग किया जाए।


बिजली उपभोक्ताओं के लिए समाधान योजना

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के 90 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को समाधान योजना के माध्यम से राहत दी जा रही है।इस योजना में तीन माह या उससे अधिक समय से बकाया बिल रखने वाले घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि तथा औद्योगिक उपभोक्ताओं को 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ दिया जाएगा।उन्होंने मंत्रियों से आग्रह किया कि इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँचाई जाए।


🌿 जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में
15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस पूरे प्रदेश में भव्यता से मनाया जाएगा।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम जबलपुर और आलीराजपुर में आयोजित होंगे।

इस अवसर पर:

  • जनजातीय नायकों पर केंद्रित प्रदर्शनियाँ लगाई जाएँगी।
  • विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं शिलान्यास होंगे।
  • जनजातीय बहुल जिलों में लोकगीत, लोककला, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  • जनजातीय समुदायों के उत्कृष्ट युवाओं, किसानों और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *