मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नागपुर में अस्पताल पहुँचकर किडनी संक्रमित बच्चों का हालचाल जाना,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नागपुर स्थित एम्स, शासकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) और न्यू हेल्थ सिटी अस्पताल पहुँचकर छिंदवाड़ा एवं बैतूल जिले के किडनी संक्रमण से प्रभावित बच्चों का हालचाल लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित बच्चों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की हैं। उन्होंने अस्पतालों में बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उपस्थित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहे तथा सर्वोत्तम चिकित्सा सुनिश्चित की जाए।उन्होंने बताया कि कलेक्टर छिंदवाड़ा और बैतूल लगातार बच्चों के परिवारों से संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य स्तर से भी बच्चों के स्वास्थ्य और उपचार की प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जा रही है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित बच्चों के माता-पिता से भी मुलाकात कर उनकी चिंताओं को सुना और आश्वस्त किया कि बच्चों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए हर स्तर पर प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री के अस्पताल प्रवास के दौरान छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक ‘बंटी’ साहू, बैतूल विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *