उज्जैन। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई उज्जैन द्वारा 6 सूत्रीय मांगों को लेकर रैली के रूप मे मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर उज्जैन जिले के संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री के गृह नगर में अपनी आवाज बुलंद की।पत्रकार संघ शहर अध्यक्ष डॉ. राहुल कटारिया ने बताया कि वर्ष 2025 में आयोजित 25वें त्रिवर्षीय दो दिवसीय मुरैना महाधिवेशन में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 21 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री महोदय को दिया गया था। उस समय मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही चर्चा कर मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया था। जिसमे से प्रदेश में पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना को नि: शुल्क करने,एमपी सीमा वाले राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल फ्री करने सहित 6 सूत्रीय प्रमुख मांगों के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसके पश्चात मंडला में आयोजित संघ कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भी सदस्यों ने इस बात पर आश्चर्य व्यक्त किया कि सरकार की ओर से न तो किसी स्तर पर पहल हुई और न ही किसी गतिविधि के संकेत मिले। घोषणाओं की याद दिलाने के उद्देश्य से आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ मुख्यमंत्री के नाम स्मरण पत्र कलेक्टरों को सौंपे जा रहे हैं, ताकि सरकार का ध्यान लंबित मांगों की ओर आकर्षित किया जा सके।ज्ञापन का वाचन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने किया। ज्ञापन दौरान संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर, जिला अध्यक्ष पंडित राजेश जोशी, जिला मंत्री मनीष पांडे, शहर महासचिव आनंद पांचाल, मनोज भटनागर, लखन यादव, ऋषि शर्मा, पवन गरवाल, नीरव शाह, दारा खान, बड़नगर से राजेंद्र अग्रवाल, डॉ. नरेंद्र सिंह राजावत, महिदपुर से अरुण बुरड़, जवाहर डोसी, किशन जोशी, नागुलाल मालवीय, सहित बड़ी संख्या में जिलेभर के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।