
मंडला जिले की पावन धरती पर आयोजित “एतिहासिक आदि उत्सव” में, जो गोंडवाना की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और इतिहास को समर्पित है। यह उत्सव न केवल जनजातीय लोककला, संगीत और नृत्य का उत्सव है, बल्कि यह हमारी आदिवासी विरासत का जीवंत प्रतीक है।
इस भव्य आयोजन में आपकी गरिमामयी उपस्थिति हमें गौरवान्वित करेगी। आइए, हम मिलकर गोंडवाना की धरोहर को सहेजें और उसे अगली पीढ़ियों तक पहुँचाएँ।
संयोजकगण,
आदि उत्सव आयोजन समिति, मंडला