भारत की आजादी के उपरांत आज देश में देश की सरकार 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रही है इस उपलक्ष्य में देश के नागरिकों सहित भारत के प्रति अपनी श्रद्धा रखने वालों के लिए सरकार ने अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रगान- (जन गण मन अधिनायक) को लेकर एक वीडियो जारी किया है जिसके माध्यम से आप देश के प्रति अपनी देश प्रेम भावना काे राष्ट्रगान गाकर व्यक्त कर सकते है । आप अपनी आवाज में राष्ट्रगान को रिकॉर्ड कर rashtragaan.in पर जाकर अपलोड करते है अर्थात भेजते है तो सरकार की ओर से आपको प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिसे आप तुुुुरंंत rashtragaan.in की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकतेे है ।