भरत का पार्थिव शरीर रूस से भारत लाने के लिए की जा रही है समुचित कार्यवाही – मुख्यमंत्री डॉ. यादव,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ निवासी डॉ. एम.एस. बघेल के सुपुत्र श्री भरत बघेल के रूस में आकस्मिक निधन पर गहन दुःख प्रकट किया है।मुख्यमंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भरत बघेल का निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। वे अध्ययन के उद्देश्य से रूस गए थे, जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया।डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि भरत बघेल का पार्थिव शरीर भारत लाने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रदेश के संबंधित अधिकारी इस विषय में भारतीय दूतावास से निरंतर संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *