भारतीय हिंदू महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को किया गया सम्मानित,

भोपाल। भारतीय हिंदू महासंघ की एक अहम प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को श्री राधे कृष्णा मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारीगण उपस्थित हुए। सभी आगंतुकों का फूल-मालाओं, साल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।बैठक में महासंघ द्वारा प्रदेश के उन जिलों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने संगठन के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया है। “अवार्ड कैटेगरी” के अंतर्गत दमोह जिले के उदित सोनी को प्रथम स्थान, पन्ना जिले के राजेंद्र पटेल को द्वितीय स्थान, तथा भोपाल के युवा अध्यक्ष राजन सोनी को तृतीय स्थान पर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री एल.एल. सोनी, स्वर्णकार विवाह मंच गंजबासौदा के संस्थापक संचालक श्री राजकुमार सोनी, श्रीमती सुनीता सोनी गंजबासौदा महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मंजू सोनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सोनी प्रदेश महिला प्रचार मंत्री श्रीमती अनीता सोनी प्रदेश महासचिव श्री पुष्पेंद्र मिश्रा, प्रदेश महामंत्री कैलाश सिंह राठौड़, प्रदेश संगठन मंत्री रामकृष्ण सीताराम पटेल,मंच संचालक अरविंद सोनी, अशोक वर्मा,पन्ना जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, दमोह जिला अध्यक्ष उदित सोनी, रीवा से संजीव कुमार, भोपाल से उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा एवं माधव सिंह सतना जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, ओपी सोनी अजय सोनी जयप्रकाश राकेश सोनी सहित अन्य कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।यह बैठक संगठन की मजबूती, कार्य प्रगति और आगामी योजनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *