भोपाल में हुए पथराव को लेकर मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश शांति का टापू है और यहां हर सनातन त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। किसी को भी धार्मिक उत्सवों के माहौल में रंग में भंग डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सारंग ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति या समूह शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और सरकार इस मामले को नजीर बनाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो और कैसा भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।