
बिहार में हाल ही में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 2 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 16 बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके साथ ही 4 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) को भी नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
प्रमुख IAS अधिकारियों के तबादले:
- निर्मल कुमार (2011 बैच): बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव से स्थानांतरित होकर रोहतास जिले के सासाराम नगर निगम के नगर आयुक्त नियुक्त किए गए हैं।
- साहिला (2018 बैच): आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त सचिव से स्थानांतरित होकर प्राथमिक शिक्षा निदेशक के पद पर पदस्थापित हुई हैं
प्रमुख BAS अधिकारियों के तबादले:
- शैलेश कुमार: मधुबनी के अपर समाहर्ता से अरवल जिले के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बने हैं
- बृजेश कुमार: बिहार कर्मचारी चयन आयोग के विशेष कार्य पदाधिकारी से शिवहर के डीडीसी नियुक्त हुए
- सुभाष चंद्र मंडल: जमुई के एडीएम से जमुई के डीडीसी बने
- शशि शेखर: पटना नगर निगम के संयुक्त नगर आयुक्त से भोजपुर के एडीएम बनाए गए हैं।
- साकेत कुमार: सीतामढ़ी जिले में पुपरी के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से पूर्वी चंपारण जिले के सिकहरना के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) बने हैं।
DSP स्तर पर तबादले:
- कामाख्या नारायण सिंह: विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी से बिहार पुलिस मुख्यालय में डीएसपी, विधि-व्यवस्था शाखा की जिम्मेदारी दी गई है।
- मनोरंजन भारती: विशेष सुरक्षा दल के डीएसपी से बीसैप-14, पटना के डीएसपी बनाए गए
- राकेश रंजन: बीसैप-5 के डीएसपी बनाए गए हैं।