जबलपुर I बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होते ही जदयू की शानदार जीत पर मध्य प्रदेश में उत्साह की लहर दौड़ गई। जबलपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण एवं पटाखे फोड़कर अपनी खुशी व्यक्त की।

इसी क्रम में जबलपुर के सदर स्थित कार्यालय में जदयू प्रदेश अध्यक्ष (म.प्र.) सूरज जायसवाल के नेतृत्व में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मीडिया को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा—
“25 से 30 फिर से नीतीश — यह केवल नारा नहीं, बल्कि बिहार के मतदाताओं का दृढ़ संकल्प था। चुनाव प्रचार के दौरान ही स्पष्ट हो गया था कि बिहार का मतदाता पूरी तरह नीतीश कुमार जी के साथ है, और आज के परिणामों ने इसे सिद्ध कर दिया है।

उन्होंने कहा कि बिहार का मतदाता अत्यंत जागरूक है और वह विनाश पर विकास को ही चुनता है। नीतीश कुमार जी द्वारा प्रस्तुत विकास मॉडल—चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर, सामाजिक व्यवस्था या महिला सशक्तिकरण—पूरे देश के लिए एक मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर जदयू नेता संतोष सेन, जिला अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, इमाम खान, उदय पाटिल, मोहन ने दुबे, योगेश तिवारी, कंचन चौधरी, नितेश सिंह, रवि जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने बिहार की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व की सराहना की।
जारीकर्ता:
अयाज़ अली
कार्यालय सचिव, जनता दल यूनाइटेड मध्य प्रदेश