बहुजन एकता का आह्वान: दलित-पिछड़ा समाज संगठन द्वारा जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल, – देश के महान सामाजिक क्रांतिकारियों सम्राट अशोक, महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्री बाई फुले, छत्रपति साहूजी महाराज, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, ई.वी. रामास्वामी पेरियार, संत कबीर, संत रविदास, बिरसा मुंडा और ललई सिंह यादव जैसे नायकों ने भारत को एक समतामूलक समाज बनाने का जो सपना देखा था, आज भी वह अधूरा है। शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय से वंचित दलित-पिछड़ा वर्ग आज भी एकजुटता की कमी के कारण अपने हक और अधिकारों से दूर है।दलित-पिछड़ों को एकजुट कर सत्ता तक पहुँचाने और सामाजिक न्याय की स्थापना के उद्देश्य से दलित पिछड़ा समाज संगठन (DPSS) सतत प्रयासरत है। संगठन के संस्थापक माननीय दामोदर सिंह यादव के नेतृत्व में यह आंदोलन मध्यप्रदेश से शुरू होकर देश के हर कोने तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है।इसी क्रम में आगामी 3 जुलाई को भोपाल जिले में “जिला स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया जा रहा है।

📍 स्थान: दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय, नूतन कॉलेज के पास, भोपाल
🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे से

कार्यक्रम में माननीय दामोदर सिंह यादव सहित अनेक बहुजन चिंतक एवं समाजसेवी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच बहुजन चेतना का विस्तार करना और उन्हें सामाजिक परिवर्तन की मुख्यधारा से जोड़ना है।दलित-पिछड़ा समाज संगठन सभी बहुजन साथियों से अपील करता है कि वे इस ऐतिहासिक संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मिशन को मज़बूती प्रदान करें और बहुजन एकता के इस आंदोलन को नई दिशा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *