✅ बीएमएस के 70वें वर्ष का समापन समारोह ठेंगडी भवन भोपाल में सम्पन्न,

भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के 70वें वर्ष की कार्ययोजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश इकाई द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन के पश्चात आज ठेंगडी भवन, भोपाल में समापन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय स्तर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक श्री मोहनराव भागवत जी का प्रबोधन श्रवण हेतु सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे:

  • भारतीय जनता पार्टी, मप्र के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी
  • प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी
  • क्षेत्रीय विधायक श्री भगवानदास सबनानी जी
  • आरएसएस मध्यभारत प्रांत के प्रांत सहकार्यवाह श्री संतोष मीणा जी
  • प्रांत सेवा प्रमुख श्री विक्रम सिंह जी
  • प्रवासी आयोग के पूर्व सदस्य श्री विनोद रिछारिया जी
  • बीएमएस प्रदेश मंत्री श्री राजन नायर जी
  • प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री कमलेश नगपुरे जी
  • जिला मंत्री श्री रघुराज सिंह दांगी जी

कार्यक्रम में भोपाल जिले के सैकड़ों गणमान्य कार्यकर्ता एवं संघटन के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *