फैंस तीन साल से अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ का इंतजार कर रहे थे, और अब फाइनली यह रिलीज होने जा रही है। 5 दिसंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म की 30 नवंबर से एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मात्र 24 घंटे में ही इसने 7.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ‘पुष्पा 2’ को लेकर लोगों में एक अलग ही लेवल का क्रेज है, जो एडवांस बुकिंग में साफ नजर आ रहा है। हिंदी समेत अन्य भाषाओं में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के पहले दिन कुछ ही घंटों में ‘पुष्पा 2’ के 55 हजार से अधिक टिकट बिक गए। अनुमान लगाया जा रहा है यह वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करने वाली पहली फिल्म बन सकती है।

इसके देशभर में 8 करोड़ 81 लाख से अधिक टिकट बिके। इस हिसाब से देखें, तो पहले दिन की एडवांस बुकिंग से ‘पुष्पा 2’ ने 8.8 करोड़ की कमाई कर ली। जबकि अभी चार दिन बाकी हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग और कलेक्शन के मामले में यह ‘बाहुबली 2′ और KGF 2’ का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। ‘बाहुबली 2’ ने एडवांस बुकिंग से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं KGF 2 ने पहले दिन ही 80 करोड़स रुपये कमा लिए थे।