प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किया दतिया एयरपोर्ट का उद्घाटन,

भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन के अवसर पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दतिया विमानतल का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। यह उद्घाटन महिला शक्ति को समर्पित इस विशेष दिवस पर दतिया एवं पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक सौगात के रूप में देखा जा रहा है।दतिया में स्थानीय स्तर पर आयोजित समारोह में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राममोहन नायडू ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए दतियावासियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन दतियावासियों के लिए उत्साह, उमंग और गौरव का दिन है।अपने संबोधन में श्री नायडू ने कहा, “मैं धार्मिक नगरी की पावन धरा पर पहुँचकर शांति एवं सकारात्मकता का अनुभव कर रहा हूँ। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती महिला शक्ति को समर्पित है, और केन्द्र एवं राज्य सरकार मातृशक्ति को सम्मान और अवसर देने हेतु कृत-संकल्पित हैं।”केन्द्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि दतिया एयरपोर्ट का भविष्य में और अधिक विस्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एयर बस जैसी सुविधाएं, नाइट लैंडिंग की व्यवस्था तथा बड़े विमानों के उतरने हेतु आवश्यक अधोसंरचना विकसित की जाएगी। साथ ही, भिंड जिले में भी भविष्य में हवाई सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा।श्री नायडू ने युवाओं से नागरिक उड्डयन क्षेत्र से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह क्षेत्र रोजगार और विकास की नई संभावनाओं से परिपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *