प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन को साकार करने की दिशा में ठोस पहलविजन 2047 की दिशा में ,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “आत्मनिर्भर जिला – विकसित मध्यप्रदेश” के संकल्प को मूर्त रूप देने हेतु जिला घरेलू उत्पाद (District Domestic Product) रिपोर्ट 2022-23 तैयार की गई है। यह अभिनव पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत” के विज़न को जिला स्तर पर साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।इस रिपोर्ट का विमोचन आज भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा किया गया।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “डाटा आधारित नीति निर्माण के लिए जिला स्तर पर आर्थिक आंकड़ों का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। यह पहल मध्यप्रदेश के ‘विजन 2047’ की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगी।”

मुख्य उद्देश्य “बॉटम-अप अप्रोच” को प्रोत्साहित करते हुए जिलों को आर्थिक विकास की इकाई के रूप में स्थापित करना है। रिपोर्ट में राज्य के सभी जिलों की आर्थिक गतिविधियों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है, जो भविष्य की योजनाओं और निर्णयों को डाटा-संचालित और सटीक बनाएगा।यह पहल राज्य सरकार की सुशासन एवं सतत विकास की नीति के अनुरूप है और यह सुनिश्चित करेगी कि “विकसित मध्यप्रदेश” का सपना जमीनी स्तर पर साकार हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *