पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पन्ना स्थित पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री साई कृष्ण एस थोटा की अध्यक्षता में CCTNS पायलट प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिले के समस्त थाना प्रभारी, सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर, तथा ICJS (Interoperable Criminal Justice System) से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।पन्ना जिला, सागर जोन से CCTNS पायलट प्रोजेक्ट में चयनित हुआ है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत ICJS के पाँच पिलर्स — न्यायालय, स्वास्थ्य विभाग, जेल प्रशासन, पुलिस और अभियोजन विभाग को एकीकृत किया गया है, जिससे आपराधिक न्याय प्रणाली में पारदर्शिता, त्वरित कार्यवाही और बेहतर समन्वय संभव हो सकेगा।इस समीक्षा बैठक में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री इकराम मिन्हाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना एवं नोडल अधिकारी CCTNS सुश्री वंदना चौहान, सी.एच.एम.ओ. पन्ना डॉ0 श्री राजेश कुमार तिवारी, जिला अभियोजक श्री किशोर कुमार श्रीवास्तव, ए.डी.पी.ओ. श्री मानवेन्द्र सिंह (जिला अभियोजन कार्यालय), जेल उप अधीक्षक पन्ना श्री आर.पी. मिश्रा, तथा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस , समस्त थाना प्रभारी, पन्ना जिला CCTNS टीम से सउनि (रेडियो) रामबाबू शर्मा, प्र.आर. मयंक यादव, और समस्त थानों के CCTNS ऑपरेटरों ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में पायलट प्रोजेक्ट लागू करने के दौरान आने वाली तकनीकी चुनौतियों, लॉजिस्टिक समस्याओं एवं विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पिलर्स ने अपने-अपने विभाग की तैयारियों, सुझावों और अनुभवों को साझा किया ताकि पायलट प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक लागू किया जा सके। पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्णा थोटा ने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय और निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि CCTNS पायलट प्रोजेक्ट से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए ।