पनैठी–अलहदापुर के बीच नए बस स्टैंड के निर्माण को मिली स्वीकृति,

जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रशासन ने पनैठी-अलहदापुर के बीच नए बस स्टैंड निर्माण हेतु 0.855 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दी है। यह भूमि परिवहन विभाग के नाम दर्ज की गई है।जिलाधिकारी श्री संजीव रंजन ने आवंटन आदेश जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उक्त भूमि का उपयोग केवल बस स्टैंड निर्माण के लिए ही किया जाएगा। पिछले कई महीनों से इस परियोजना के लिए प्रक्रिया जारी थी, जिस पर अब अंतिम मुहर लग चुकी है। परिवहन विभाग शीघ्र ही बस स्टैंड निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करेगा। अंतिम स्वीकृति एवं राशि वहीं से जारी होगी।इसी क्रम में जिलाधिकारी ने पशुधन एवं मत्स्य विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर महुआखेड़ा–गुरुसिरकन क्षेत्र में प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉलेज एवं लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र के लिए भूमि आवंटन को अनापत्ति देने का अनुरोध किया है। महुआखेड़ा क्षेत्र में पशुधन विभाग की 52.25 हेक्टेयर रिक्त भूमि उपलब्ध है, जिसका उपयोग इन परियोजनाओं के लिए किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *