शिक्षक भर्ती 2018 को लेकर अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन, जल्द नियुक्ति की उठाई मांग,

शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 को लेकर वर्षों से इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। इसी को लेकर “शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ, म. प्र.” ने भोपाल में एक ज्ञापन सौंपा और सरकार से मांग की कि शिक्षक भर्ती 2018 को तुरंत पूर्ण किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि सात वर्षों से भर्ती प्रक्रिया अधूरी पड़ी है, जिससे हज़ारों अभ्यर्थी मानसिक और आर्थिक तनाव झेल रहे हैं। संघ के प्रदेश संयोजक श्यामलाल रविदास के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में विशेष रूप से यह मांग की गई है कि रिक्त पदों को भरते हुए तृतीय चरण की काउंसलिंग जल्द की जाए।

प्रमुख मांगें:

  1. माध्यमिक शिक्षक भर्ती की शेष विषयों की रिक्तियाँ जैसे हिंदी, उर्दू, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान जल्द भरने की मांग।
  2. प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 से चयनित 22,347 अभ्यर्थियों की नियुक्ति शीघ्र करने की अपील।
  3. द्वितीय चरण से बाहर किए गए वेटिंग अभ्यर्थियों को नियुक्ति का मौका देने की मांग।
  4. प्राथमिक शिक्षक भर्ती के 5,935 रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की अपील।

संघ का कहना है कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *