न्‍यूजीलैंड ने 50 ओवर में बनाए 251 रन बनाये, भारतीय टीम को 252 रनों पर जीत,

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं, लेकिन उन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अपनी जबरदस्त फील्डिंग से सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस महत्वपूर्ण मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मैच के 49वें ओवर में, जब हार्दिक पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे, तब माइकल ब्रेसवेल ने एक जोरदार शॉट एक्स्ट्रा कवर की ओर मारा।रोहित शर्मा ने अपनी फिटनेस और प्रतिबद्धता का बेहतरीन नमूना पेश करते हुए दाएं ओर जबरदस्त डाइव लगाकर गेंद को रोक लिया और एक निश्चित चौका बचा लिया। उनकी यह शानदार फील्डिंग का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने रोहित की फिटनेस पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “मोटा खिलाड़ी” बताया था और उनकी कप्तानी को अप्रभावी करार दिया था। हालांकि, रोहित ने अपने प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि वे न केवल एक बेहतरीन कप्तान हैं बल्कि मैदान पर पूरी ऊर्जा और फिटनेस के साथ खेलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *